मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रदेश के हस्तशिल्पी और कारीगर हमारी सबसे बड़ी ताकत – सीएम योगी

प्रदेश के हस्तशिल्पी और कारीगर हमारी सबसे बड़ी ताकत – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो वहां के राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश के उद्यमियों द्वारा बनाये गये पारंपरिक उत्पाद भेंट करते हैं. इससे हमारे कारीगरों का सम्मान बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि अब पर्व और त्योहारों में चीन के उत्पाद नहीं, बल्कि यूपी की ओडीओपी दी जाती है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हस्तशिल्पी और कारीगर हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. हालाँकि, एक जिला एक उत्पाद और विश्वकर्मा श्रम सम्मान की योजना ने चार वर्षों में उत्तर प्रदेश के निर्यात को ढाई गुना बढ़ाने में मदद की है।

नए कालीन लेबल की हुई लॉन्चिंग

कार्यक्रम में सीएम योगी ने मेले में प्रदर्शित कालीनों का निरीक्षण किया और बटन दबाकर नये कालीन लेबल को लॉन्च किया. इसके साथ ही उन्होंने दो बुनकर महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया. इसमें माधुरी देवी और महजबीं शामिल थीं. नवनिर्मित संसद भवन में बिछाए गए हस्तनिर्मित कालीनों के निर्माण में माधुरी देवी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वहीं महजबीं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 400 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।

विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक जारी किये गये

कार्यक्रम में सीएम योगी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किये. उन्होंने ओडीओपी के दो लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किये। इतना ही नहीं उन्होंने ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के तहत दो लाभार्थियों को दो-दो करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत दो लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपये के चेक वितरित किये गये।

इसके अलावा सीएम ने अंतरराष्ट्रीय विपणन सहायता योजना के तहत दो लाभार्थियों को क्रमश: 5 लाख 34 हजार और 2 लाख 34 हजार का चेक प्रदान किया. साथ ही ओडीओपी विपणन सहायता योजना के तहत दो लाभार्थियों को क्रमश: एक लाख सात हजार और एक लाख पचास हजार का चेक दिया गया.

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भदोही सांसद डाॅ. रमेश चंद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 9 लोगों की हुई म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun