मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रयागराज- प्रियंका गांधी ने लगायी आस्था की डुबकी

प्रयागराज-  प्रियंका गांधी ने लगायी आस्था की डुबकी

प्रयागराज – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी जमीं तैयार करना शुरू कर दिया है, कांग्रेस किसान पंचायत के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है. खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है. बुधवार को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किसान पंचायत के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

मौनी अमावस्या के मौके पर गुरुवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं. यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनक जोरदार स्वागत किया. इसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे आनंद भवन के लिए रवाना हो गईं. वैसे प्रियंका के मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने की तैयारी की खबर पत्रकारों को भी लग गई थी. लेकिन प्रियंका एयरपोर्ट के बाहर मीडिया के संगम स्नान से जुड़े सवालों पर मौन ही साधे रहीं.

एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी आनंद भवन पहुंचीं. बता दें आनंद भवन नेहरू गांधी खानदान का पैतृक आवास है. यहां प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद प्रियंका आनंद भवन से निकलकर अरैल घाट पहुंचीं. यहां नाव पर सवार होकर संगम स्नान के लिए निकलीं. इस दौरान प्रियंका के साथ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और प्रमोद तिवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे.

Share This
अगला लेख → 1090 ने किया डिजिटल आउटरीच का शंखनाद, सम्भावित शोहदो पर भी र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun