मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के एक डोज़ की कीमत हो सकती 250 रुपये,जल्द ऐलान संभव

प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के एक डोज़ की कीमत हो सकती 250 रुपये,जल्द ऐलान संभव

नई दिल्ली – कोरोना वैक्सीन की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. प्राइवेट अस्पतालों में प्रति व्यक्ति हर डोज के 250 रुपए तक ले सकते हैं. यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर प्रदीप व्यास ने शनिवार को दी है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन प्रोग्राम के लिए तय किए गए निजी अस्पतालों को इसके संबंध में सूचित करने के लिए कहा गया है.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्स्प्रेस से बातचीत में डॉक्टर व्यास ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल एक व्यक्ति से प्रति डोज 250 रुपए तक वसूल सकते हैं. उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कोविन 2.0 को लेकर हुई ट्रैनिंग और वर्चुअल मीटिंग में सर्विस चार्ज के बारे में जानकारी दे दी गई थी.

डॉक्टर व्यास ने कहा ‘यह बताया गया था कि कोविड वैक्सीन सेंटर्स के तौर पर काम कर रहे निजी अस्पतालों से वसूला जाने वाला सर्विस चार्ज प्रति व्यक्ति प्रति डोज 100 रुपए के अंदर होगा.’ उन्होंने बताया ‘इसके साथ ही अस्पताल वैक्सीन की कीमत के तौर पर प्रति व्यक्ति प्रति डोज 150 रुपए वसूलेंगे. ऐसे में निजी अस्पतालों को प्रति व्यक्ति प्रति डोज मिलने वाली कीमत 250 रुपए होगी.’

Share This
अगला लेख → AIDMK ने चला बड़ा दांव,वेनियार समुदाय को दिया आरक्षण

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun