मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रियंका गांधी का शहीदों को नमन, कहा – देश हमेशा आपका आभारी रहेगा

प्रियंका गांधी का शहीदों को नमन, कहा – देश हमेशा आपका आभारी रहेगा

नई दिल्ली: हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए, जिस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “पाकिस्तान के साथ हुई सैन्य झड़पों और आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के दौरान हमारे बहादुर जवानों की शहादत बेहद पीड़ादायक है।”

प्रियंका गांधी ने लिखा कि सूबेदार पवन कुमार, सिपाही एम मुरली नाइक, लांस नायक दिनेश कुमार, बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा, राइफलमैन सुनील कुमार और पुलिस अधिकारी राज कुमार थापा जैसे जांबाजों ने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हिंसा में कई निर्दोष नागरिकों की भी जान चली गई है।

अपने संदेश में प्रियंका ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “पूरा देश इस दुखद समय में शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। हम अपने वीर जवानों और उनके परिवारों के ऋणी रहेंगे।”

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए थे। दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिससे युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। हालांकि बाद में सीजफायर की घोषणा की गई। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

Share This
अगला लेख → बड़ी कार्रवाई: यूपी-नेपाल सीमा पर 350 अवैध धर्मस्थलों पर चला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun