मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फेफड़े को रखना है मजबूत तो लीजिये ये आहार

फेफड़े को रखना है मजबूत तो लीजिये ये आहार

हेल्थ डेस्क – आपके जीवन के लिए जो सबसे ज्यादा जरुरी है वो है आपकी सांसें शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले फेफड़े यदि सही तरह से काम नहीं करेंगे तो आपका जीना दूभर हो जाएगा। यदि फेफड़ों में कोई बीमारी हो जाए तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए फेफड़ों का हमेशा ख्याल रखना आवश्यक है। फेफड़ों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर निमोनिया, टीबी, कैंसर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं।

ऐसी कई चीजें हैं, जिनके सेवन से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है। फेफड़ों के रोग दुनिया की सबसे आम मेडिकल समस्याओं में से एक हैं। जब फेफड़े रोगग्रस्त हो जाते हैं तब कार्बन डाइऑक्साइड निकालने और पर्याप्त ऑक्सीजन ग्रहण करने का काम ठीक से नहीं कर पाते हैं।

फेफड़ों में बनता कफ इसको सही से काम करने से रोकता है लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कफ कम हो जाता है। भोजन करने के बाद एक कली लहसुन खाने से फेफड़े साफ होते हैं। लहसुन के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। रोज सुबह एक कच्ची कली लहसुन की खाने से भी फायदा होगा। इसके अलावा लहसुन खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है जो दिल को स्वस्थ रखता है।

टमाटर, तरबूज, पपीता, गाजर, शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थों में लाइकोपेन पाया जाता है, जो अस्थमा के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो फेफड़ों के कैंसर से बचाने में सहायक होता है।

चिकित्सको का मानना है की विटामिन सी फेफड़ो के लिए लाभप्रद है इसके लिए सभी खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी, अंगूर, टमाटर अनानास और स्ट्रॉबेरी आदि जिसमे की विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है और इसका प्रयोग करना चाहिए सभी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। विटामिन ‘सी’ के सेवन से फेफड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा विटामिन सी शारीरिक मजबूती के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

अक्सर सर्दी जुखाम के समय फेफड़ों में जमा होने वाले कफ को दूर करने के लिए तुलसी के काढ़े का सेवन लाभकारी माना जाता है। तुलसी में भी एंटी ऑक्सीडेंट गुण होता है। तुलसी के पत्तों को सुखाकर उसमें कत्था, मैन्थाल और इलायची बराबर मात्रा में पीस लें और इसमे एक चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाकर दिन में दो बार आधा चम्मच खाने से फेफड़ों में जमा हुआ कफ कम होता है।

फेफड़ों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि धूम्रपान और गुटखा आदि के सेवन से परहेज करें। बढ़ते प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए जब भी बाहर जाएं तो मुंह व नाक पर मास्क जरूर लगाएं।

इन चीज़ो का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्स्क से सलाह अवश्य ले.

Share This
अगला लेख → सपा में हो सकती है चाचा की वापसी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun