मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बकरी का जन्मदिन मनाने के लिए युवक ने निमंत्रण कार्ड छपवाए और पूरे गांव को दावत दी

बकरी का जन्मदिन मनाने के लिए युवक ने निमंत्रण कार्ड छपवाए और पूरे गांव को दावत दी

    हरदोई, उत्तर प्रदेश से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हरदोई-सीतापुर हाईवे के किनारे स्थित टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौरा डांडा गांव में एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और खुशियां मनाई गईं। पशुपालक ने लोगों को कार्ड देकर आमंत्रित किया और दावत का आयोजन कर सभी को भोजन कराया। यह घटना शनिवार तक पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

    गौरा डांडा गांव के निवासी और पशुपालक लालाराम शर्मा के पास दो बकरियां हैं, जिन्हें उन्होंने मोनिका और स्वीटी नाम दिया है। कुछ दिन पहले लालाराम के मन में अपनी बकरियों का जन्मदिन मनाने का विचार आया। उन्होंने गांव के कुछ लोगों से इस बारे में चर्चा की और फिर टड़ियांवा में निमंत्रण कार्ड छपवाकर गांव वालों को दावत में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

    शुक्रवार को लालाराम ने अपनी दोनों बकरियों को नहलाया और नए कपड़े पहनाए। इसके बाद उन्होंने कुर्सियां और मेज लगाकर जन्मदिन का आयोजन किया। लालाराम ने बताया कि गांव के लोग इकट्ठा हुए और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सभी ने दावत का आनंद लिया और यह आयोजन पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गया।

    Share This
    अगला लेख → प्रशांत महासागर में हुई दुनिया की सबसे हैरान कर देने वाली घट…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
    निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
    मौसम
    26°C
    Light rain shower
    💧 86% 💨 8 km/h
    Dehradun