मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बजट पर सुझाव के लिए दिल्ली सरकार ने जनता से राय मांगी, सीएम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया

बजट पर सुझाव के लिए दिल्ली सरकार ने जनता से राय मांगी, सीएम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया

नई दिल्ली: राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच बजट पेश करने की योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के सुझावों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा और इसे “विकसित दिल्ली” की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। खासकर, महिला सम्मान योजना और अन्य जनहितकारी योजनाओं को इसमें प्रमुखता दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने बजट पर चर्चा के लिए 5 मार्च को विधानसभा में सभी महिला संगठनों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे उनकी जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकें।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से बजट के लिए सुझाव मांगते हुए एक व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनकी राय लेगी और उसी के आधार पर बजट तैयार किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के विकास को गति देने के लिए यह बजट एक मजबूत आधार तैयार करेगा और शहर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ठोस योजनाएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने लोगों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Share This
अगला लेख → आर.जी. कर केस में 11 पुलिसकर्मियों से सीबीआई करेगी पूछताछ, प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun