मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, बताया कारण

बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, बताया कारण

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बीते कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सभी पदों से हटा दिया था और उन्हें बसपा से भी निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था।

अब मायावती ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए आनंद कुमार को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है। हालांकि, वह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उनकी जगह अब सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

मायावती ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि आनंद कुमार ने पार्टी और मूवमेंट के हित को ध्यान में रखते हुए एक ही पद पर रहकर काम करने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसलिए, वह पहले की तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे और पूर्ववत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

अब बसपा के दो नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे – राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल। ये दोनों नेता मायावती के मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियां संभालेंगे। बसपा को उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाएंगे।

Share This
अगला लेख → भारत से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने संन्यास की घोषणा की, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun