मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बस स्टॉप पर खड़ी भारतीय छात्रा पर कनाडा में फायरिंग, सीने में गोली लगने से मौत

बस स्टॉप पर खड़ी भारतीय छात्रा पर कनाडा में फायरिंग, सीने में गोली लगने से मौत

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की बस स्टॉप पर खड़े होने के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। वह रोज़ की तरह अपनी नौकरी पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक दो कारों के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आ गई।

निर्दोष छात्रा बनी गोलीबारी का शिकार

पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी दो गाड़ियों के बीच हुई थी। एक काले रंग की कार से एक सफेद सेडान पर गोलियां चलाई जा रही थीं, जिनमें से एक गोली वहां खड़ी हरसिमरत को जा लगी। पुलिस का कहना है कि छात्रा पूरी तरह निर्दोष थी और उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था।

अस्पताल में तोड़ा दम

यह वारदात बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के इलाके में हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो हरसिमरत गंभीर रूप से घायल थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जताया शोक

भारत के टोरंटो स्थित महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम बेहद दुखी हैं।” दूतावास ने यह भी आश्वासन दिया है कि मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

हमलावर फरार, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद काली कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। गोलियों की चपेट में एक पास के घर की खिड़की भी आ गई। अब पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। शाम 7:15 से 7:45 बजे के बीच की कोई भी रिकॉर्डिंग जांच में मददगार हो सकती है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 6 लोगों की जान गई, स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun