मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बहराइच: बदरौली स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत मिलेगा प्रशिक्षण

बहराइच: बदरौली स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत मिलेगा प्रशिक्षण

बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र स्थित राजकीय हाई स्कूल बदरौली में 21 मई 2025 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 के अंतर्गत समर कैंप की शुरुआत हुई। यह शिविर 10 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें विद्यार्थियों को योग, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।

शिविर के पहले दिन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू और सहायक अध्यापिका स्नेहा वर्मा ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। साथ ही विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, लोकनृत्य, नाटक और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में ‘स्व-परिचय’, ‘मैं देशज हूँ’ और ‘मैं लेखक हूँ’ जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाएं और विचार खुलकर व्यक्त करने का मौका मिला। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “जल ही जीवन है” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।

प्रधानाध्यापिका नीतू ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान, खेल, कला और योग जैसी गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Share This
अगला लेख → पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun