मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार T20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर मचाया तहलका

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार T20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर मचाया तहलका

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप किया। तीसरे और आखिरी T20 मैच में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम को 80 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश ने पहले T20 में 7 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में 27 रन से विजय प्राप्त की थी। तीसरे T20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन वेस्टइंडीज 109 रन से ज्यादा नहीं बना सका और उसकी पूरी टीम 17वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह बांग्लादेश ने पहली बार विदेश में खेली गई T20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन जाकिर अली ने बनाए, जिन्होंने 41 गेंदों में नाबाद 72 रन ठोके, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। जाकिर अली इस मैच में अर्धशतक बनाने वाले बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी रहे।

वेस्टइंडीज के लिए 190 रन का लक्ष्य पीछा करना मुश्किल साबित हुआ। उसकी टीम की शुरुआत खराब रही और 46 रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम आउट हो गई। इसके बाद वेस्टइंडीज को कोई भी सहारा नहीं मिला और टीम 16.4 ओवर में ही सिमट गई, जिससे वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

यह लगातार तीसरी बार था जब वेस्टइंडीज की टीम रन चेज़ करने में असफल रही। पहले T20 में वह 148 रन का लक्ष्य नहीं चेज़ कर पाई, जबकि दूसरे T20 में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने उसे 130 रन के लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

बांग्लादेश की इस शानदार जीत में जाकिर अली की 72 रन की पारी महत्वपूर्ण रही, और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला। वहीं, सीरीज में 37 रन और 8 विकेट लेकर मेहदी हसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया।

Share This
अगला लेख → सर्दी में जिम जाना मुश्किल? तो ये फिटनेस टिप्स अपनाकर अपने स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun