बांग्लादेश में तेज भूकंप से कांपी धरती, पश्चिम बंगाल तक महसूस हुए झटके
पड़ोसी देश बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 9:55 बजे आया, जिसका केंद्र दक्षिणपूर्व बांग्लादेश में 55 किमी की गहराई पर था।
एनसीएस ने ‘एक्स’ (ट्विटर इन द ईस्ट) पर लिखा, ’02-12-2023 की सुबह 09:05:31 IST पर बांग्लादेश और भारत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र सतह से 55 किमी नीचे 23.15 डिग्री अक्षांश और 90.89 डिग्री देशांतर पर था।
पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि राज्य में कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि ‘हमें अभी तक अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.’
कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने भी कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.