मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी वापसी 8 अप्रैल से पहले, पंजाब सरकार ने भेजा पत्र

बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी वापसी 8 अप्रैल से पहले, पंजाब सरकार ने भेजा पत्र

लखनऊ – मुख्तार अंसारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल के पहले बांदा जेल लाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मुख्तार को सड़क के रास्ते बांदा जेल लाया जाएगा.

पंजाब सरकार का पत्र अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को मिला है. पत्र में मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल से पहले उत्तर प्रदेश सरकार को हैंडओवर करने का जिक्र है. मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख़्तार अंसारी की कस्टडी हस्तांतरण को लेकर पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है.

मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल में रखा जाएगा. वहां पर भी सुरक्षा के इंतजाम काफी सख्त कर दिए गए हैं. बांदा जेल के बाहर दो पुलिस चौकी बनाई गई है, जहां पर पीएसी की बटालियन को तैनात किया गया है. पंजाब सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखा है. जिसमें मुख्तार अंसारी का हैंडओवर आठ अप्रैल से पहले लेने का निर्देश है. पंजाब के रोपड़ जिला के रूपनगर जेल में बंद मुख्तार अंसारी को आठ अप्रैल से पहले से उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा. बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद मुख्तार अंसारी पंजाब के केस में 12 अप्रैल की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा.

Share This
अगला लेख → उत्तर प्रदेश कोरोना से 31 की मौत,लखनऊ में संक्रमितों का आकड़ा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun