मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार के राजगीर थाने में ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप l

बिहार के राजगीर थाने में ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप l

बिहार के नालंदा जिले के पर्यटन स्थल राजगीर थाना परिसर में मंगलवार सुबह एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी गई। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

राजगीर के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले थे और करीब एक वर्ष से राजगीर थाना में पदस्थापित थे। उनका व्यवहार सामान्य था और किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

घटना राजगीर थाना परिसर के बैरक की छत पर हुई, जहां कार्यरत एएसआई ने अचानक अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली। गोली लगने के बाद वाहन मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी इस गम्भीर घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं और एएसआई के मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रहे हैं। थाना परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह घटना पूरे नालंदा जिले की पुलिस विभाग में शोक और चिंता का कारण बन गई है। अधिकारी और कर्मचारी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Share This
अगला लेख → डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण: इस हरे फल यानी पत्तागोभी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun