मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार दौरे पर अमित शाह , दो दिन की यात्रा में क्या होंगे अहम मुद्दे , पढ़ें पूरी खबर

बिहार दौरे पर अमित शाह , दो दिन की यात्रा में क्या होंगे अहम मुद्दे , पढ़ें पूरी खबर

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के रणनीतिकार माने जाने वाले शाह के इस दौरे की जानकारी शुक्रवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।

अमित शाह का कार्यक्रम:
शाह शनिवार शाम करीब 7:45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जाएंगे, जहां वे पार्टी विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद देर रात तक पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें बिहार से केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

रविवार सुबह वे पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसके बाद गोपालगंज में आयोजित जनसभा के लिए रवाना होंगे। जनसभा के बाद शाह पटना लौटकर एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जो मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में भागीदारी:
शनिवार रात करीब 9:30 बजे एनडीए नेताओं के साथ बैठक संपन्न होने के बाद शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों, विधान पार्षदों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को वे सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां सहकारी समितियों को सशक्त बनाने से संबंधित घोषणाएं होंगी।

गोपालगंज में रैली:
अमित शाह रविवार को गोपालगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के बाद वे पटना लौटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य एनडीए नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

823 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास:
अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के विकास को गति देने के लिए 823 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम भी वितरित करेंगे और 7,000 से अधिक सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

शाह 532 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 291 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सहकारिता विभाग की 111.18 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और नगर विकास विभाग की 421.41 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा और एनडीए के लिए यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से अहम होगा।

Share This
अगला लेख → प्रयागराज में एयरफोर्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun