मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार मिशन 2025: शाहाबाद-मगध फतह की अमित शाह की रणनीति, 20 जिलों के नेताओं से की गुप्त चर्चा

बिहार मिशन 2025: शाहाबाद-मगध फतह की अमित शाह की रणनीति, 20 जिलों के नेताओं से की गुप्त चर्चा

बिहार चुनाव 2025: शाहाबाद-मगध पर फोकस, अमित शाह 5000 कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारी तेज कर दी है। चुनावी रणनीति की कमान अब खुद गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। महज दस दिनों में दो बार बिहार का दौरा कर चुके शाह ने यह साफ संकेत दे दिया है कि इस बार राज्य पार्टी के फोकस में है।
कमजोर कड़ियों पर नज़र
भाजपा इस बार उन इलाकों को साधने की कोशिश में है, जहाँ पहले प्रदर्शन कमजोर रहा था। शाहाबाद और मगध क्षेत्र को लेकर शाह की रणनीति बेहद खास मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह इन क्षेत्रों में संगठन को मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
पटना और बेगूसराय में बैठकें
अमित शाह 17 सितंबर की रात पटना पहुँचेंगे और 18 सितंबर को दो बड़ी बैठकें करेंगे। पहली बैठक में शाहाबाद और मगध क्षेत्र की 50 सीटों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरी बैठक बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप मैदान में होगी। इसमें पटना ग्रामीण, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय सहित 10 जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
बिहार चुनाव 2025: शाहाबाद-मगध पर फोकस, अमित शाह 5000 कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक
इस दौरे के दौरान शाह 20 जिलों के करीब 5000 कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दो चरणों में होने वाली इन बैठकों में वे बूथ से लेकर जिला स्तर तक चुनावी तैयारी का फीडबैक लेंगे। टिकट वितरण, प्रत्याशियों की लोकप्रियता और स्थानीय समीकरणों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
भाजपा का मानना है कि शाह का यह दौरा न सिर्फ संगठन में नई ऊर्जा भरेगा, बल्कि शाहाबाद और मगध जैसे क्षेत्रों को साधकर पार्टी बिहार चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल कर सकती है।

Share This
अगला लेख → नीरज बनाम अरशद: आज होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप का महामुकाबला, दोप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun