मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बीजापुर में नक्सलियों की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, 50 किलो का बम बरामद

बीजापुर में नक्सलियों की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, 50 किलो का बम बरामद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 50 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर एक पुल के नीचे लगाया गया करीब 50 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का बम निरोधक दस्ता बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग पर गश्त के लिए निकला था।
जब सुरक्षा बलों की टीम तिमापुर दुर्गा मंदिर के पास थी, तो उन्हें पुल के नीचे माओवादियों द्वारा लगाए गए लगभग 50 किलोग्राम वजन के आईईडी के बारे में सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने पुल के नीचे से कंक्रीट और पत्थर हटा दिए थे, उसके अंदर बारूदी सुरंग छिपा दी थी और फिर उसी तरीके से पत्थर बिछा दिए थे। उन्होंने बताया कि आईईडी का पता लगाने के लिए ‘मेटल डिटेक्टर’ का इस्तेमाल कर की जा रही जांच के दौरान बारूदी सुरंग के बारे में जानकारी मिली। सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह बहुत गहराई में धंसी होने के कारण उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया
अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए पुल के नीचे ‘रिमोट कंट्रोल’ आईईडी लगाया था। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से माओवादियों की योजना विफल हो गयी। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग नष्ट करने के दौरान सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है, जिसे भरकर यातायात बहाल किया जा रहा है।

6 जनवरी को एक बड़ा विस्फोट हुआ।
इस महीने की छह तारीख को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए राज्य के बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट किया था, जिससे पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना में आठ सुरक्षा बल कर्मियों और चालक सहित नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, माओवादियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए करीब 70 किलोग्राम वजनी आईईडी का इस्तेमाल किया।

Share This
अगला लेख → 7 जिलों में उज्जैन जोन के 78 टन ड्रग्स किए गए नष्ट, 8600 करो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun