बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परिणाम घोषित, डाउनलोड करने का तरीका जानें
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर एक घंटे के भीतर देख सकते हैं।
बीपीएससी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब एक घंटे बाद इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।”
यह परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 5.76 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अभ्यर्थी अपने परिणाम को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य विवरणों का उपयोग कर सकते हैं। बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक घंटे के बाद उपलब्ध होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- ‘बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2025’ लिंक को ढूंढें।
- फिर ‘बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक 2025 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को 911 परीक्षा केंद्रों पर और 4 जनवरी 2025 को पटना के 22 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग ने 45 दिनों के भीतर परिणाम जारी किया है।