मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बुधवार को करें ये खास उपाय, गणेशजी की बरसेगी कृपा, मिलेगा शुभफल

बुधवार को करें ये खास उपाय, गणेशजी की बरसेगी कृपा, मिलेगा शुभफल

आज 6 सितंबर 2023 और बुधवार है। हिंदू सनातन धर्म में जहां बुधवार का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, वहीं यह दिन भगवान गणेश यानी विघ्नहर्ता को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की मान्यता है। मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन विघ्नहर्ता की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता के साथ-साथ गणपति भी कहा जाता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में सबसे पहले गणेश जी का पूजन और आह्वान किया जाता है।

बुधवार के दिन करें ये उपाय

कार्य क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। साथ ही बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से भी लाभ मिलता है। साथ ही बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से भी लाभ मिलता है।

अगर आप बुधवार के दिन किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो घर से निकलते समय सिन्दूर का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है

बुधवार के दिन भगवान गणेश के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। बुधवार के दिन ‘ॐ ग्लौं गणपतयै नम:’ मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। गणेश जी को मोदक का भोग भी लगाया जा सकता है

बुधवार के दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें 21 दुर्वा चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं। इसके साथ ही मानसिक शांति के लिए बुधवार के दिन शमी का पता गणेशजी को अर्पित करना लाभकारी होता है

Share This
अगला लेख → UP : 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun