बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा की ‘कोरोना’ से मौत
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत बेनी प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे कोरोना वायरस ने अपने चपेट में ले लिया । दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को उनक निधन हो गया। बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा कोरोना से पहले किडनी की बीमारी से भी परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था।
पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिनेश वर्मा को लखनऊ के केजीएमयू में एडमिट कराया गया था। जहां से ठीक होकर वे डिस्चार्ज भी हो गए थे। इसके बाद वे जब किडनी की रेगुलर जांच के लिए दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल पहुंचे तो उनका फिर से चेकअप किया गया। जिसमें वे एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।