मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ब्रिटिश लेखक ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया सराहनीय कदम, बोले- पश्चिम को भारत का समर्थन करना चाहिए

ब्रिटिश लेखक ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया सराहनीय कदम, बोले- पश्चिम को भारत का समर्थन करना चाहिए

ब्रिटिश राजनीतिक विश्लेषक और लेखक डेविड वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन को लेकर चीन की कड़ी आलोचना की और कहा कि बीजिंग पाकिस्तान को अपने प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वेंस के अनुसार, चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह एशिया में पाकिस्तान के ज़रिए अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में वेंस ने कहा, “अगर भारत को सही और मजबूत समर्थन दिया जाए तो वह चीन के खिलाफ पश्चिमी देशों के लिए एक सशक्त दीवार बन सकता है। चीन और पाकिस्तान की नजदीकियों को देखते हुए भारत को समर्थन देना न केवल भारत के लिए बल्कि पश्चिम के हित में भी है।” उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत को समर्थन देने से पश्चिमी दुनिया को फायदा होगा।

वेंस ने पाकिस्तान के पक्ष में तुर्की की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तुर्की को एक समस्याग्रस्त देश बताया और कहा कि अंकारा द्वारा भारत विरोधी बयानबाज़ी की आलोचना की जानी चाहिए। उनके अनुसार, तुर्की और चीन में ज्यादा फर्क नहीं है – दोनों भारत के लिए चुनौती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान एक असफल और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है। ऐसे में भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ जरूरी था, बल्कि पूरी तरह से सफल भी रहा। वेंस ने भारत के इस कदम का पूरा समर्थन किया और कहा कि पाकिस्तान की नीतियों को देखते हुए भारत की यह कार्रवाई बिल्कुल उचित थी।

Share This
अगला लेख → कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के चलते मंत्री विजय शाह सुप्रीम कोर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun