मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा के खेमे में विपक्षी दलों के नेता , चुनावी रणनीति का सबसे बड़ा खुलासा

भाजपा के खेमे में विपक्षी दलों के नेता , चुनावी रणनीति का सबसे बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पर दुसरे दलों के प्रमुख चेहरों का भरोस लगातार बढ़ता जा रहा है. जहां दूसरे दल प्रत्याशिओ की तलाश मे मंथन कर रहे हैं तो वहीं भाजपा दुसरे दलों के नेताओं को अपनें दलों मे शामिल करनें में व्यस्त दिख रही है. भाजपा विपक्षी खेमे में सेंध लगानें में कामयाब हुयी गै. जिसका नतीजा है कि पांच सौ से ज्यादा बड़े नेता अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं. ये दावा है भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य ब्रज बहादुर उपाध्याय का. उनका तो ये भी दावा है कि कांग्रेस, सपा समेत अन्य दलों के करीब 70 हजार नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. जिसमें करीब 530 नेता राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय है। कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों में से सबसे अधिक लोग सपा और कांग्रेस के हैं और बाकी सामाजिक संगठनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोग हैं।

भाजपा ने दो माह पहले ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया था। जिसमें विधानसभा स्तर से लेकर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भाजपा के साथ ले आने की रणनीति बनाई है थी। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को इसका अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर को कमिटी में सदस्य बनाया गया था.

बृज बहादुर ने बताया कि बड़ी संख्या में पार्टी को विपक्षी दलों के नेताओं के आवेदन आए हैं। जिनकी लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर अनुमति के बाद उनको पार्टी में शामिल किया जा रहा है। पार्टी ज्वाइन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत पार्षद, नगर पंचायत चेयरमैन, नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद एवं बड़ी संख्या में नगर निगम पार्षदों, जिले और प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी भाजपा ज्वाइन की है।

बताया कि अबतक 80 से ज्यादा पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। साथ ही बसपा के मौजूदा सांसद रितेश पांडेय, संगीता आजाद भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय कपूर, सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र यादव, बसपा के पूर्व सांसद रहे वीर सिंह, बदायूं से सपा विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य, पूर्व डीजीपी विजय कुमार भी भाजपा के सदस्य बन चुके हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देकर नौवां उम्मीदवार जिताने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, राकेश पाण्डेय, आशुतोष मौर्य और पूजा पाल भी इंतजार में है। हाल ही में इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी को केंद्र सरकार ने वाई और मनोज पांडेय को वाई प्लस सुरक्षा भी दी है।

Share This
अगला लेख → Chhattisgarh : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा खाई में पलटी बस, 12…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun