मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन , एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन , एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 72 वर्षीय बीजेपी नेता कैंसर से पीड़ित थे और इसी वजह से वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं कर रहे थे. सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह उनके पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर लाया जाएगा.

बीजेपी की बिहार इकाई ने भी सुशील मोदी के निधन की पुष्टि की. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर से भाजपा परिवार बेहद दुखी है. यह बिहार और पूरे भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने 3 अप्रैल को अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा, ”मैं पिछले 6 महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं. अब समय आ गया है लोगों को बताने का. मैं लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया गया है. देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदैव आभारी और सदैव समर्पित।”

Share This
अगला लेख → UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun