मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा ने बनाया यूपी में मिशन 80 के लिए खास प्लान

भाजपा ने बनाया यूपी में मिशन 80 के लिए खास प्लान

आम चुनाव 2024 के लिए बीजेपी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रही है. 2024 का चुनाव कम से कम दो मायनों में अहम है, अगर बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होती है तो वह केंद्र में तीसरी बार सत्ता संभालने वाली पहली गैर-कांग्रेसी सरकार होगी। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी का जोर देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश (bjp upmission 2024) पर है। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने सभी जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. जिला अध्यक्षों (up bjp डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) के चयन में सामाजिक समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर कोई कोर कसर न रह जाए. इस बार सूची में कुछ अहम बदलाव हैं जैसे बड़े महानगरों को दो भागों में बांटा गया है, महानगरों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष और बाकी जिलों के लिए दूसरे नामों की घोषणा की गई है.

इनके हाथो में मिली जिम्मेदारी

इस सूची की खास बात यह है कि पहली बार बड़े जिलों में दो अध्यक्ष होंगे. ऐसे कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि बीजेपी इस बार जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा में कुछ नया प्रयोग करने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर की बात करें तो गोरखपुर महानगर की कमान राजेश गुप्ता और गोरखपुर जिले की कमान युधिष्ठिर सिंह के हाथ में होगी. वाराणसी महानगर की कमान विद्यासागर राय और वाराणसी जिले की कमान हंसराज विश्वकर्मा के पास है। प्रयागराज यमुनापार की कमान विनोद प्रजापति, प्रयागराज गंगापार की कमान कविता पटेल और प्रयागराज महानगर की कमान राजेंद्र मिश्रा के हाथ में है।

Share This
अगला लेख → 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा सेवा पखवाड़ा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun