मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर का कैंसर से निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर का कैंसर से निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं और हप्पू की उलटन पलटन के जाने-माने लेखक मनोज संतोषी का 23 मार्च को हैदराबाद में निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से लड़ रहे थे। उनके असमय चले जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके लिखे शानदार संवाद और स्क्रिप्ट ने लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया था।

मनोज संतोषी ने शिल्पा शिंदे के लोकप्रिय शो भाबीजी घर पर हैं के दमदार डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखे थे। इसके अलावा, उन्होंने कई और हिट टेलीविजन शोज में भी योगदान दिया था। उनकी बीमारी की खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जब एफआईआर की अभिनेत्री कविता कौशिक ने उनके स्वास्थ्य को लेकर एक अपडेट साझा किया था।

इलाज के दौरान वे कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ले जाया गया है, जहां उनका पैतृक गांव रामघाट स्थित है। मनोज संतोषी हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने भाबीजी घर पर हैं शो में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को भी मौका दिया, जिससे उनकी किस्मत बदल गई और वे टीवी जगत के जाने-माने चेहरे बन गए।उनकी यादें और उनके द्वारा लिखा गया हास्य टीवी दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

Share This
अगला लेख → स्टूडियो तोड़फोड़ केस में राहुल कनाल समेत 12 को मिली जमानत, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun