मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारतीय गेंदबाज पर फिदा हुईं शाही परिवार की एक्ट्रेस, बोलीं- काश पहले मिले होते

भारतीय गेंदबाज पर फिदा हुईं शाही परिवार की एक्ट्रेस, बोलीं- काश पहले मिले होते

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 2007 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसके बाद कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। सागरिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज जहीर खान से शादी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कहा कि “काश मैं उनसे और पहले मिली होती।” सागरिका अक्सर जहीर की तारीफ करती नजर आती हैं और उनके प्रति अपने प्यार का इज़हार खुले दिल से करती हैं।

शाही परिवार से संबंध रखती हैं सागरिका

सागरिका घाटगे महाराष्ट्र के कोल्हापुर के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार शाहू महाराज के क़रीबी रहा है। उनकी दादी सीता राजे घाटगे, मध्य प्रदेश की इंदौर रियासत के राजा तुकोजीराव होल्कर III की बेटी थीं। वहीं, सागरिका के दादा अपने समय में इस शाही परिवार के अंतिम राजा थे। हालांकि, भारत सरकार द्वारा राजशाही की समाप्ति के बाद इन उपाधियों को भी खत्म कर दिया गया। बावजूद इसके, सागरिका का पारिवारिक इतिहास एक शाही विरासत से जुड़ा हुआ है।

दोस्ती से प्यार और फिर शादी तक का सफर

सागरिका और जहीर की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड द्वारा आयोजित पार्टी में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन 2016 में जब वे क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में एक साथ पहुंचे, तब उनके रिश्ते की खबरें सुर्खियों में आ गईं।

2017 में शादी के बंधन में बंधे

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली। जहां सागरिका एक हिंदू परिवार से आती हैं, वहीं जहीर मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में कभी धर्म आड़े नहीं आया। सागरिका खुद कहती हैं कि “जहीर से शादी करके मेरी ज़िंदगी बहुत खूबसूरत हो गई है। वे एक बेहतरीन इंसान हैं और उनसे मिलने के बाद मैं पहले से बेहतर इंसान बन गई हूं। अब सोचती हूं कि अगर हमारी मुलाकात पहले हो जाती, तो मैं और जल्दी शादी कर लेती।”

सागरिका और जहीर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है, और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं

Share This
अगला लेख → दिल दहला देने वाली घटना , तेज रफ्तार कार ट्रॉले से भिड़ी, 6 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun