मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक नैमिषारणय में हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक नैमिषारणय में हुई संपन्न

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक बुधवार को नैमिषारणय (सीतापुर) में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किये जा रहे महिला सम्मेलन और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की। बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र की बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने 2 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में होने वाले अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लम्बे अरसे तक कांग्रेस और अन्य दलों ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास और इनके कल्याण के लिए कोई पहल नहीं की। 2014 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ अनुसूचित वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने लखनऊ में होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करते के लक्ष्य के साथ जिला, मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर अतिशीघ्र बैठके आयोजित करने के निर्देश दिये।

Share This
अगला लेख → World Cup 2023 : कोलकाता में आज होगा नीदरलैंड और बांग्लादेश …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun