मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत ने अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, वहीं 1841 लोग भारत लौटे हैं

भारत ने अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, वहीं 1841 लोग भारत लौटे हैं

पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें 29 और 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने और वापस पाकिस्तान लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसी के जवाब में पाकिस्तान सरकार ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें पाकिस्तान छोड़कर भारत लौटने को कहा है। इसके चलते दोनों देशों की सीमाओं पर नागरिकों की आवाजाही तेज़ हो गई है।

भारत से पाकिस्तान भेजे गए नागरिकों की संख्या
भारत से पाकिस्तान भेजे गए पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या इस प्रकार रही:

  • 24 अप्रैल: 28 लोग
  • 25 अप्रैल: 191 लोग
  • 26 अप्रैल: 81 लोग
  • 27 अप्रैल: 237 लोग
  • 28 अप्रैल: 145 लोग
  • 29 अप्रैल: 104 लोग
  • 30 अप्रैल: 140 लोग
    इस प्रकार कुल 926 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान वापस भेजे गए।

पाकिस्तान से भारत लौटे भारतीय नागरिकों की संख्या
वहीं, पाकिस्तान से भारत भेजे गए भारतीय नागरिकों की संख्या इस तरह रही:

  • 24 अप्रैल: 105 लोग
  • 25 अप्रैल: 287 लोग
  • 26 अप्रैल: 342 लोग
  • 27 अप्रैल: 116 लोग
  • 28 अप्रैल: 275 लोग
  • 29 अप्रैल: 491 लोग
  • 30 अप्रैल: 225 लोग
    कुल मिलाकर 1841 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे हैं।

भारत सरकार का मानवीय कदम
हालांकि 1 मई से अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर पर सभी प्रकार की आवाजाही और व्यापार पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं, फिर भी गृह मंत्रालय ने राहत की घोषणा की है। भारत में मौजूद वे पाकिस्तानी नागरिक जो वैध वीजा और सभी आवश्यक दस्तावेज रखते हैं और किसी कारणवश लौट नहीं पाए हैं, उन्हें अटारी बॉर्डर के ज़रिए अपने देश लौटने की अनुमति दी जाएगी। अगला आदेश आने तक इन नागरिकों को सीमा पार करने की राहत मिलती रहेगी।

Share This
अगला लेख → एपी सिंह ने कहा- 'सीमा हैदर को आतंक से जोड़ना गलत, वह हमारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun