भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख पार,30 हज़ार से ज्यादा मौते
नई दिल्ली – कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. भारत में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार ीाजफ़ा हो रहा है वही इससे मरने वालो का अकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है
भारत में अब तक कुल 1531670 मरीज सामने आये है वही अच्छी बात ये है की ठीक होने वालो की संख्या भी काफी बेहतर हो रही है अब तक कुल ठीक मरीज 509447 है ,हालांकि कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या में भी इजाफा हो रहा है ये आकड़ा 31 हज़ार पार कर चूका है
दुनिया में अबतक 213 देश और क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं. अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है. दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 6649 लोगों की मौत हो चुकी है.
अबतक एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 6 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में अभी भी 58 लाख 22 हजार एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है.
दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें
अमेरिका: केस- 4,561,738 मौतें- 153,599
ब्राजील: केस- 2,555,518 मौतें- 90,188
भारत: केस- 1,584,384 मौतें- 35,003
रूस: केस- 828,990 मौतें- 13,673