मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत सरकार ने 266 भारतीयों को विदेश से बचाया, जो नौकरी के कारण संकट में थे

भारत सरकार ने 266 भारतीयों को विदेश से बचाया, जो नौकरी के कारण संकट में थे

    विदेश में नौकरी का लालच देकर ठगे गए 266 भारतीय नागरिकों को मंगलवार को भारत वापस लाया गया। ये सभी दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित साइबर अपराध केंद्रों में फंसे हुए थे और वहां जबरन अवैध गतिविधियों में शामिल किए गए थे। इससे एक दिन पहले, सोमवार को भी 283 भारतीय नागरिकों को इसी तरह स्वदेश लौटाया गया था। उनकी रिहाई और वापसी में भारतीय दूतावासों ने म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार लगातार प्रयासरत रही है कि म्यांमार सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में फर्जी नौकरी के नाम पर ठगे गए भारतीय नागरिकों को छुड़ाया जा सके। इन लोगों को साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया था, जो म्यांमार-थाईलैंड सीमा के नक्सल प्रभावित इलाकों में संचालित किए जा रहे थे। मंत्रालय ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि वे विदेश में नौकरी की पेशकश स्वीकार करने से पहले भारतीय मिशनों के माध्यम से नियोक्ताओं की साख की पुष्टि करें और भर्ती एजेंटों या कंपनियों के इतिहास की गहन जांच करें।

    इससे पहले, दिसंबर में भी भारतीय दूतावास ने म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र में फंसे छह भारतीय नागरिकों को छुड़ाने की घोषणा की थी।

    साइबर अपराध का अड्डा

    दक्षिण-पूर्व एशिया का ‘गोल्डन ट्राइएंगल’ क्षेत्र, जहां थाईलैंड, लाओस और म्यांमार की सीमाएं मिलती हैं, साइबर अपराध का गढ़ बन चुका है। यहां से फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। इस गिरोह का शिकार होने वालों में भारत के विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हैं। म्यांमार सरकार ने बंधकों को छुड़ाने के लिए अपनी सेना को तैनात किया, जिसके बाद उन्हें थाईलैंड भेजा गया और फिर वहां से भारत वापस लाया गया।

    Share This
    अगला लेख → उत्तराखंड: धार्मिक आड़ में जमीन हड़पने का खेल, CM धामी ने अव…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 96% 💨 5 km/h
    Dehradun