मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भ्रष्टाचार के मामले पर चला योगी का डंडा,सस्पेंड SSP और SP पर मुकदमा दर्ज

भ्रष्टाचार के मामले पर चला योगी का डंडा,सस्पेंड SSP और SP पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की निति उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है इसी के चलते अब तक कई अधिकारीयों पर गाज गिर चुकी है,हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार समेत दो निलम्बित थानेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हो गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर की तहरीर पर दर्ज केस में सभी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसमें एसपी पर दो लाख रुपये महीने मांगने का आरोप है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम करा रही पीपी पाण्डेय इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर नितीश पाण्डेय ने गुरुवार को नवागत एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद एक थानेदार समेत तीन को निलम्बित कर दिया गया। शाम होते-होते डायरेक्टर की तरफ से कोतवाली में तहरीर दे दी गई। इसमें वायरल वीडियो मामले में निलम्बित एसपी मणिलाल पाटीदार के साथ खन्ना थाना प्रभारी राकेश कुमार व तत्कालीन खरेला थानाध्यक्ष एसएसआई राजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए उनकी इस तहरीर पर गुरुवार को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित किए गए प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित और महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार की संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए। दोनों पर जिलों में थानेदारों की तैनाती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर धन उगाही के आरोप लगे थे।

Share This
अगला लेख → यूपी में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 7000 से अधिक मरीज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun