मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भ्रष्टाचार के मामले पर चला योगी का डंडा, प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पेंड

भ्रष्टाचार के मामले पर चला योगी का डंडा, प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पेंड

लखनऊ – भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को सस्पेंड कर दिया. आईपीएस अभिषेक दीक्षित पर अपराध को नियंत्रण न कर पाने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. इसके अलावा शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का भी आरोप लगा है.उन्‍हें डीजीपी मुख्‍यालय से संबद्ध कर दिया गया है.

अभिषेक दीक्षित की जगह सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है. बता दें शासन ने मंगलवार को 6 आईपीएस का ट्रांसफर किया है. देवेश कुमार पांडे पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाए गए हैं, जबकि अखिलेश कुमार निगम पुलिस अधीक्षक विशेष अनुसंधान शाखा सहकारिता लखनऊ नियुक्त हुए हैं. इसके अलावा उन्नाव रेप केस में लापरवाही की दोषी पाई गईं आईपीएस पुष्पांजलि सिंह को भी एसपी रेलवे गोरखपुर के पद से हटाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ बनाया गया है. डॉ. मनोज कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ, गंगा नाथ त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ और अखिलेश कुमार निगम को पुलिस अधीक्षक विशेष अनुसंधान शाखा, सहकारिता लखनऊ में तैनाती दी गई है.

Share This
अगला लेख → संदिग्ध हालत में विस्फोटक व्यापारी की गर्दन में लगी गोली,एसप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun