मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मंच से ‘ब्राह्मण बेटी’ वाला बयान, मध्य प्रदेश में IAS अधिकारी पर घिरा विवाद

मंच से ‘ब्राह्मण बेटी’ वाला बयान, मध्य प्रदेश में IAS अधिकारी पर घिरा विवाद

अनुसूचित जाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के संगठन ‘अजाक्स’ के नए प्रांत प्रमुख और IAS अधिकारी संतोष वर्मा एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वर्मा आरक्षण पर भाषण देते हुए ब्राह्मण समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी उनके बेटे को ‘दान’ न कर दे या उसके साथ संबंध न बनाए। इस बयान के बाद से पूरे मध्य प्रदेश में विरोध तेज हो गया है और ब्राह्मण संगठनों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आईएएस संतोष कुमार वर्मा, जो मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में उप सचिव हैं, ने यह बयान 23 नवंबर को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन के मंच से दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में ‘रोटी-बेटी का व्यवहार’ नहीं होता और जातिगत भेदभाव खत्म नहीं होता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक पिछड़ेपन की वजह से मिलने वाला अधिकार समाज के बराबरी पर आने तक खत्म नहीं हो सकता।

वर्मा के इस बयान ने न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि ब्राह्मण और सवर्ण संगठनों ने इसे अपमानजनक और जातिगत कटाक्ष बताया है। ब्राह्मणसभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र व्यास ने वर्मा की टिप्पणी को “तुच्छ सोच” करार दिया और ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

IAS संतोष वर्मा इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन पर प्रमोशन पाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और बाद में सस्पेंड किया गया। इसके अलावा, उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। इन पुराने मामलों के चलते अब उनका नया बयान और ज्यादा विवादित हो गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है।

वायरल वीडियो और बढ़ते विरोध के बीच अब सरकार पर भी दबाव बढ़ रहा है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाती है।

Share This
अगला लेख → संविधान दिवस पर बड़ा हलचल: संसद में राष्ट्रपति का संबोधन, दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun