मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मच्छरों की फौज से परेशान? घर पर ही बनाएं यह नेचुरल मॉस्किटो रीफिल और राहत पाएं

मच्छरों की फौज से परेशान? घर पर ही बनाएं यह नेचुरल मॉस्किटो रीफिल और राहत पाएं

    जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम करीब आता है, वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगती है। सूरज ढलते ही ये छोटे लेकिन परेशान करने वाले जीव घरों में घुसने लगते हैं और फिर आसानी से जाने का नाम नहीं लेते। बाजार में कई केमिकल युक्त मॉस्किटो रिपेलेंट उपलब्ध हैं, लेकिन यदि आप प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय अपनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन घरेलू तरीका लेकर आए हैं, जो मच्छरों को दूर रखने में प्रभावी साबित होगा।

    नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट बनाने की विधि

    इस घरेलू उपाय को तैयार करने के लिए आपको केवल दो चीजों की आवश्यकता होगी— नारियल का तेल और कपूर। सबसे पहले किसी पुरानी मॉस्किटो रिपेलेंट रिफिल को खाली कर लें। फिर इसमें थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल डालें और इसके ऊपर कुछ कपूर के टुकड़े क्रश करके मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह हिलाएं और रिफिल को वापस बंद कर दें।

    कैसे करें उपयोग?

    इस प्राकृतिक रिफिल को बाजार में मिलने वाली मशीन में लगाकर ऑन कर दें। कुछ ही मिनटों में इसका असर दिखने लगेगा और मच्छर आपके कमरे के आसपास भी नहीं भटकेंगे। नारियल का तेल और कपूर का मेल एक प्रभावी और प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट की तरह काम करता है, जिससे मच्छरों से बचाव संभव हो जाता है।

    अन्य असरदार घरेलू उपाय

    अगर आप चाहें तो नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि मच्छरों को इसकी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। आप अपने कमरे में नीम के तेल का स्प्रे कर सकते हैं, जिससे कुछ ही समय में मच्छर वहां से भाग जाएंगे। इसके अलावा, मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए शाम होते ही खिड़कियों और दरवाजों को बंद कर लेना चाहिए।

    इन प्राकृतिक और केमिकल-फ्री उपायों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को मच्छरों के प्रकोप से सुरक्षित रख सकते हैं।

    Share This
    अगला लेख → होली से पहले ऐसे करें त्वचा की देखभाल, रंगों और गुलाल से नही…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
    निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
    मौसम
    28°C
    Light rain shower
    💧 79% 💨 6 km/h
    Dehradun