मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मनीष सिसोदिया और के. कविता को फिर लगा झटका, 25 जुलाई तक बढ़ी हिरासत

मनीष सिसोदिया और के. कविता को फिर लगा झटका, 25 जुलाई तक बढ़ी हिरासत

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी

न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी हुई. विशेष न्यायाधीश कावेरी बवेजा ने उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि मनीष सिसौदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो गई थी. जिसके बाद उनका परिचय कराया गया है. ईडी से जुड़े मुख्य मामले की सुनवाई अब कोर्ट में 25 जुलाई को होगी. दिल्ली शराब नीति मामले में राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल भी न्यायिक हिरासत में हैं. पिछले महीने उन्हें जमानत भी मिल गई थी. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बार फिर उनकी जमानत पर रोक लगा दी. शराब नीति मामले में आप के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं.

Share This
अगला लेख → 8 साल बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान करने जा रहे बॉलीवुड में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun