मनीष सिसोदिया को कोर्ट सें नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी
दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक AAP नेता आज मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मुख्य ईडी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसौदिया और अन्य की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने मामले की विस्तार से और इस आधार पर सुनवाई की है कि अभी भी ईडी की ओर से कई दस्तावेज दाखिल किए जाने बाकी हैं.
इस बीच कोर्ट ने वकीलों से नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द से जल्द 207 सीआरपीसी का पालन करने को कहा ताकि सुनवाई शुरू हो सके. अदालत ने ईडी को भी नोटिस जारी किया और बेनॉय बाबू की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की। बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम पर दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.