मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं , लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी बाहर

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं , लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी बाहर

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। साथ ही, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इन दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित करने का निर्णय अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने लिया है।

शुक्रवार को अजय दास ने घोषणा की कि किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके तहत नए महामंडलेश्वर की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान अपना पिंडदान कर संन्यास ग्रहण किया था। इसके बाद एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, और उनका नया नाम ‘श्री यामाई ममता नंद गिरी’ रखा गया था।

हालांकि, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। सवाल उठ रहे थे कि एक स्त्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। इस पर ममता ने सफाई देते हुए कहा था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनकी 23 साल की तपस्या को समझा और उनकी परीक्षा ली, जिसमें वह सफल रहीं। इसके बाद ही उन्हें महामंडलेश्वर बनने का अवसर मिला था।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह अब बॉलीवुड में वापस नहीं जाएंगी और अपने शेष जीवन में सनातन धर्म का प्रचार करेंगी। हालांकि, अब उन्हें पद से हटा दिया गया है और अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है

Share This
अगला लेख → अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर कड़ी कार्रवाई, इस राज्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun