मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस में 40 लाख की चोरी, स्टाफ बॉय लापता, FIR दर्ज

मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस में 40 लाख की चोरी, स्टाफ बॉय लापता, FIR दर्ज

बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती के दफ्तर में 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उनके मैनेजर विनीत छेड़ा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चोरी की यह घटना 4 फरवरी को हुई और इस मामले में दफ्तर के ही एक स्टाफ बॉय, आशीष स्याल, पर पैसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है।

कैसे हुई चोरी?

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे, प्रीतम चक्रवर्ती के प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाला एक व्यक्ति 40 लाख रुपये लेकर दफ्तर पहुंचा और यह रकम मैनेजर विनीत छेड़ा को सौंपी। उन्होंने पैसे को एक ट्रॉली बैग में रखा और कुछ जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए प्रीतम के घर चले गए।

फिल्मी अंदाज में आरोपी हुआ फरार

जब मैनेजर वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि ट्रॉली बैग में रखे 40 लाख रुपये गायब थे। जब उन्होंने स्टाफ से इस बारे में पूछा, तो पता चला कि आशीष स्याल ने प्रीतम के घर जाने की बात कहकर पहले ही दफ्तर से निकल लिया था। शक होने पर मैनेजर ने आशीष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था।

इस घटना की जानकारी प्रीतम चक्रवर्ती को दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस की स्पेशल टीम इस चोरी की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

Share This
अगला लेख → 30 साल की मशहूर एक्ट्रेस महाकुंभ में पहुंची, अभिनय छोड़ने की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun