मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मसूद अजहर कौन है, जिसके परिवार के 10 सदस्य भारत के हमले में मारे गए?

मसूद अजहर कौन है, जिसके परिवार के 10 सदस्य भारत के हमले में मारे गए?

नई दिल्ली: बीती रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इस हमले में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई है। साथ ही उसके चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं।

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर का रहने वाला है, जहां वह 10 जुलाई 1968 को पैदा हुआ था। उसने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की स्थापना की थी और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

1994 में उसे जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसी वर्ष इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के हाईजैक के बाद उसे छोड़ा गया। इसके बाद 2001 में संसद पर हुए हमले में भी जैश का नाम आया। 2016 के पठानकोट हमले और 2019 के पुलवामा हमले में भी जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया था।

क्या है जैश-ए-मोहम्मद?

यह एक आतंकवादी संगठन है, जिसकी शुरुआत मसूद अजहर ने 2000 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर में आतंक फैलाना और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है। यह संगठन पाकिस्तान के बहावलपुर में सक्रिय है। 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया था, और उस पर यात्रा प्रतिबंध व आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए गए।

मारे गए मसूद अजहर के रिश्तेदार और करीबी:

  • उसके 5 बच्चे
  • बड़ी बहन और बहनोई
  • भांजा और उसकी पत्नी
  • भांजी
  • उसके 4 करीबी सहयोगी
Share This
अगला लेख → ऑपरेशन सिंदूर: भारत की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के 9 स्थानों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun