महंगे हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से परेशान हैं? ये आसान टिप्स अपनाएं, बचत जरूर होगी
अधिकतर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों को यह पता नहीं होता कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम की रकम कैसे घटाई जा सकती है, खासकर जब हर साल बीमा कंपनियां प्रीमियम बढ़ा देती हैं। अगर आप कुछ जरूरी बातों को समझ लें, तो न केवल आप अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम कम कर सकते हैं, बल्कि सही पॉलिसी का चयन भी आसानी से कर पाएंगे। आइए जानते हैं किन उपायों से आप प्रीमियम की बचत कर सकते हैं।
- फैमिली फ्लोटर प्लान अपनाएं
अगर आपके परिवार में कई सदस्य हैं, तो हर सदस्य के लिए अलग-अलग पॉलिसी लेने की बजाय फैमिली फ्लोटर प्लान लें। इससे आपकी कुल प्रीमियम लागत काफी कम हो जाएगी क्योंकि यह प्लान पूरे परिवार के सदस्यों को एक साथ कवर करता है। - पॉलिसी को दो साल के लिए रिन्यू करवाएं
जब आप अपनी पॉलिसी को एक साल की बजाय दो साल के लिए रिन्यू करवाते हैं, तो बीमा कंपनियां अक्सर इस पर छूट देती हैं। इस तरह से एक साथ प्रीमियम भरने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। - ऐड-ऑन या राइडर्स से बचें
पॉलिसी में अतिरिक्त कवर के लिए जो ऐड-ऑन या राइडर्स होते हैं, वे प्रीमियम बढ़ा देते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ बेसिक कवर है, तो इन ऐड-ऑन को न लेकर आप प्रीमियम बचा सकते हैं। खासकर ओपीडी कवर या हेल्थ चेकअप के राइडर्स को हटाना फायदेमंद होता है। - पोर्टेबिलिटी का फायदा उठाएं
अगर आपका मौजूदा प्रीमियम बहुत ज्यादा है, तो आप अपनी पॉलिसी को दूसरी बीमा कंपनी में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह विकल्प आपको बिना कवर खोए कम प्रीमियम वाली कंपनी का चयन करने की सुविधा देता है। जैसे मोबाइल नंबर पोर्ट किया जाता है, उसी तरह हेल्थ इंश्योरेंस भी पोर्ट किया जा सकता है।
इस तरह से आप कुछ स्मार्ट फैसलों के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर अच्छी बचत कर सकते हैं और सही कवर भी सुनिश्चित कर सकते हैं।