मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ के कारण संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद, जानें शहर में ट्रैफिक का हाल

महाकुंभ के कारण संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद, जानें शहर में ट्रैफिक का हाल

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी 2025 तक बंद करने का फैसला लिया गया है। यदि भीड़ इसी तरह बढ़ती रही तो इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में प्रयागराज के जिलाधिकारी (डीएम) रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मंडल रेल प्रबंधक को एक पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु संगम क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 17 फरवरी से 28 फरवरी तक संगम रेलवे स्टेशन (दारागंज) को बंद रखना आवश्यक होगा।

डीएम ने रेल प्रशासन से किया अनुरोध

डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक से आग्रह किया है कि उक्त तिथि तक प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी जाए। गौरतलब है कि यह स्टेशन मेला क्षेत्र के सबसे नजदीक स्थित है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां से आवागमन करते हैं। भीड़ की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

डीजीपी का बयान

महाशिवरात्रि के मद्देनजर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस कारण प्रयागराज के अंदर और बाहरी इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी, हालांकि अब ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। यूपी डीजीपी ने जानकारी दी कि प्रयागराज के चारों ओर आने-जाने के रास्तों पर यातायात सामान्य है।

ताजा ट्रैफिक अपडेट

  • रविवार सुबह 8 बजे के आसपास लेप्रोसी तिराहा और फाफामऊ तिराहा पर जाम की स्थिति बनी।
  • मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य है।
  • रीवा, जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और कौशांबी से प्रयागराज आने-जाने के रास्ते भी खुले हैं।

सीएम योगी की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से सड़कों पर वाहन पार्क न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने सभी से स्वच्छता नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया, ताकि महाकुंभ का अनुभव आध्यात्मिक रूप से समृद्ध और स्वच्छ बना रहे।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में कहां था भूकंप का केंद्र ? 5 किलोमीटर की गहराई में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun