मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट से ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

महाकुंभ बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट से ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

प्रयागराज पुलिस ने महाकुंभ में ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि यह गिरोह महाकुंभ के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर तीर्थयात्रियों को ठगने का काम कर रहा था। आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, छह एंड्रॉयड फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महाकुंभ से मिलते-जुलते नामों से कई फर्जी वेबसाइट बनाई थीं। इन वेबसाइट्स पर उन्होंने कॉटेज, टेंट, होटल बुकिंग, वीआईपी स्नान और दर्शन जैसी उत्तम सुविधाओं का दावा कर तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया। प्रलोभन में फंसाकर वे बुकिंग के नाम पर तीर्थयात्रियों से पैसे ठगते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा जिले के पंकज कुमार (35), वाराणसी के चौबेपुर निवासी यश चौबे (20) और अंकित कुमार गुप्ता (24), तथा आजमगढ़ के लसड़ा खुर्द निवासी अमन कुमार (29) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान इन सभी ने ठगी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने इन अपराधियों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और तरीकों का भी खुलासा किया है। इस गिरोह के फर्जीवाड़े से तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि अन्य सहयोगी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → Lucknow : 48 लाख की धोखाधड़ी में बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun