मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ में फक्कड़ की तरह बसर कर रही हैं ‘बनराकस’ की पत्नी, गली-गली घूमती एक्ट्रेस की जिंदगी की सच्चाई

महाकुंभ में फक्कड़ की तरह बसर कर रही हैं ‘बनराकस’ की पत्नी, गली-गली घूमती एक्ट्रेस की जिंदगी की सच्चाई

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पवित्र मौके पर लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंच रहे हैं। यहां त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ कई लोग कल्पवास कर रहे हैं। इस महापर्व पर बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी आम लोगों की तरह चेहरा छिपाकर प्रयागराज में घूमते नजर आए, और उन्होंने अपनी इस यात्रा की झलकियां साझा की। सपना चौधरी ने भी संगम में स्नान किया, वहीं एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने इस दौरान संन्यास ले लिया।

इन सितारों के बीच ‘पंचायत’ शो में बनराकस की पत्नी क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुनीता राजवार भी महाकुंभ में शामिल हुईं। वह इस पावन आयोजन के दौरान बहुत ही साधारण तरीके से दिन बिता रही हैं। सुनीता राजवार को पर्दे पर हमेशा अपने छोटे और प्रभावशाली किरदारों के लिए जाना जाता है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। अब वह काम से ब्रेक लेकर प्रयागराज आई हैं और यहां महाकुंभ के दौरान बेहद साधारण जीवन जी रही हैं।

सुनीता महाकुंभ में एक साधारण टेंट में रह रही हैं और फकीरों और साधुओं के बीच खाना खा रही हैं। वह जमीन पर सोने से लेकर साधारण टैंकों से पानी भरने तक का काम कर रही हैं। साधु-संतों के बीच उन्हें देखा जा सकता है। मेला क्षेत्र में मिलने वाले साधारण भोजन को वह अपना आहार बना रही हैं। सुनीता राजवार अलग-अलग शिविरों में जा कर वीडियो भी बना रही हैं। उन्होंने खुद बताया कि वह कल्पवास कर रही हैं और इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, ‘कल्पवास ने मुझे लोगों को नजदीक से जानने का मौका दिया। ये कपड़े के टेंट कंक्रीट की इमारतों से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। न चोरी का डर, न ताला लगाने की चिंता, यहां 40 करोड़ लोग आपकी हिफाजत कर रहे हैं। यही है भव्य कुंभ, यही है दिव्य कुंभ… यही है महाकुंभ। हर हर महादेव, हर हर गंगे।’

सुनीता के इन वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो गए हैं। उनके फॉलोवर्स उनकी सरलता की खूब सराहना कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘एक्टर होते हुए इतनी सादगी कैसे आती है?’ वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘महाकुंभ का असर ही कुछ ऐसा है कि सितारे भी साधारण हो गए हैं।’ एक और व्यक्ति ने लिखा, ‘सुनीता का यही तरीका उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है।’

Share This
अगला लेख → 90 के दशक का सुपरस्टार, अचानक करियर में आई गिरावट और फिर 'बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun