मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ 2025 के दौरान यूपी टूरिज्म द्वारा पहली बार ड्रोन शो का होगा आयोजन

महाकुंभ 2025 के दौरान यूपी टूरिज्म द्वारा पहली बार ड्रोन शो का होगा आयोजन

प्रयागराज में 2025 का महाकुंभ एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके लिए की जा रही तैयारियाँ भी वैश्विक स्तर पर अद्वितीय हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को साकार करने के लिए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा घाटों, पार्कों, सड़कों और फ्लाईओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नए और रोमांचक अनुभव मिलेंगे। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग महाकुंभ के दौरान पहली बार ड्रोन शो आयोजित करने जा रहा है। यह ड्रोन शो प्रयागराज के संगम नोज पर आयोजित होगा, जहां श्रद्धालु शाम के समय आकाश में एक अद्भुत दृश्य का अनुभव कर सकेंगे।

इस शो में महाकुंभ और प्रयागराज की पौराणिक कथाओं का दृश्यांकन किया जाएगा। महाकुंभ हर बारह साल में एक बार आयोजित होता है, और महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। इस समय महाकुंभ की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यूपी पर्यटन विभाग पर्यटकों और श्रद्धालुओं को नए अनुभव देने का प्रयास कर रहा है। इस साल महाकुंभ में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटीज, हॉट एयर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी नई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं पहली बार ड्रोन शो भी होगा।

जिला पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि महाकुंभ के आरंभ और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन यात्रियों और प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अद्भुत अनुभव होगा। इस शो में लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश के दृश्य प्रमुख होंगे। इसके साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

महाकुंभ 2025 के इस अद्वितीय आयोजन में यूपी पर्यटन विभाग नये प्रयोगों के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट पर यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो की शुरुआत होगी, जो पर्यटकों के लिए एक अनमोल अनुभव साबित होगा। महाकुंभ के दौरान 2000 लाइटनिंग ड्रोन संगम नोज के आकाश में रंगों और दृश्य का अनोखा प्रदर्शन करेंगे, जो धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत होंगे।

Share This
अगला लेख → महराजगंज शहर में 1.05 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी अत्याधुनिक ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun