माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम दिल्ली के मालवीय नगर से हुआ गिरफ्तार
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सालेह सद्दाम को यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार कर लिया है. सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. कहा जा रहा है कि सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद फरार माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में भी जानकारी मिल सकती है.
यूपी एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर के नेतृत्व में एक टीम कई महीनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थी, जिसके बाद सद्दाम को गिरफ्तार किया गया. जेल में अशरफ से अवैध मुलाकात और सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में सद्दाम के खिलाफ बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल एसटीएफ उसे बरेली के बिथरी चैनपुर थाने ले गई है। फिलहाल एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम सद्दाम से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.