मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मार्वल की दुनिया में किंग खान , एक पोस्ट से शाहरुख की MCU एंट्री की अटकलें तेज

मार्वल की दुनिया में किंग खान , एक पोस्ट से शाहरुख की MCU एंट्री की अटकलें तेज

शाहरुख़ खान की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनके फैंस की तादाद करोड़ों में है। किंग खान जब भी कहीं नजर आते हैं, तो लोग उनके साथ फोटो लेने और सेल्फी खिंचवाने के लिए पागल हो उठते हैं। अब एक नई खबर ने शाहरुख के फैंस को फिर से उत्साहित कर दिया है।

दरअसल, ‘मार्वल लीक्स’ नाम के एक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ने एक पोस्ट में दावा किया है कि शाहरुख खान और मार्वल स्टूडियोज के बीच बातचीत चल रही है। ये बातचीत एक आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर हो रही है, हालांकि यह प्रोजेक्ट ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ नहीं है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो शाहरुख उन कुछ गिने-चुने भारतीय सितारों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने हॉलीवुड की जानी-मानी मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया है।

इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख के प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि अब तक न तो मार्वल स्टूडियोज और न ही शाहरुख खान की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

बता दें कि इससे पहले भी कई मार्वल एक्टर्स शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं। ‘कैप्टन अमेरिका’ के एक्टर एंथनी मैकी ने उन्हें अपना पसंदीदा बॉलीवुड स्टार बताया था और उनके अभिनय की सराहना की थी। वहीं डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार निभा चुके बेनेडिक्ट कंबरबैच भी शाहरुख के टैलेंट को सराह चुके हैं। यहां तक कि ‘मिस मार्वल’ सीरीज में भी शाहरुख का जिक्र हुआ था, और ‘डेडपूल 2’ में उनकी फिल्म ‘स्वदेश’ का गाना तक सुनाई दिया था।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ के बाद अब ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। पहले इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।

अगर शाहरुख वाकई मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनते हैं, तो यह न सिर्फ उनके फैंस के लिए, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात होगी।

Share This
अगला लेख → नींबू पानी सेहत के लिए वरदान या नुकसान? समय जानना है बेहद जर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun