मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मिल्क पाउडर से बनाएं बेहद आसान गुलाब जामुन, जो मुंह में जाते ही घुल जाएंगे

मिल्क पाउडर से बनाएं बेहद आसान गुलाब जामुन, जो मुंह में जाते ही घुल जाएंगे

गुलाब जामुन ऐसा मिठाई है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पसंद करता है। रस से भरे नरम गुलाब जामुन जब मुंह में जाते हैं तो घुलकर स्वाद का जादू बिखेर देते हैं। भले ही बाजार में गुलाब जामुन आसानी से मिल जाते हों, लेकिन घर पर बने गुलाब जामुन की बात ही कुछ और होती है। खासकर जब अचानक कुछ मीठा खाने का मन हो या घर में मेहमान आ जाएं, तो झटपट मिल्क पाउडर से बनाए गए गुलाब जामुन एक शानदार विकल्प होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

आवश्यक सामग्री:

  • मिल्क पाउडर – 1 कप
  • मैदा – ½ कप
  • बेकिंग पाउडर – ¾ चम्मच
  • ताजा मलाई (फ्रेश क्रीम) – ½ कप
  • दूध – आवश्यकतानुसार
  • घी या तेल – तलने के लिए
  • चीनी – 2 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची – 3 (पीसी हुई)
  • नींबू का रस – ½ चम्मच

विधि:

चाशनी तैयार करें:
सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी और 2 कप चीनी डालें। इसमें पीसी हुई इलायची मिला दें और मध्यम आंच पर पकाएं। जब चाशनी हल्की चिपचिपी हो जाए, तब गैस बंद कर दें और नींबू का रस डालें ताकि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो।

गुलाब जामुन का मिश्रण बनाएं:
अब एक बाउल में मिल्क पाउडर, मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिलाकर छान लें। फिर इसमें ताजी मलाई डालकर मिक्स करें और धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें।

गुलाब जामुन तैयार करें:
हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें एकदम चिकना व गोल आकार दें। ध्यान रखें कि उसमें दरारें न पड़ें। ऐसे ही सारे गुलाब जामुन तैयार कर लें।

तलना:
कड़ाही में तेल या घी गरम करें और जब हल्का गर्म हो जाए (बहुत तेज न हो), तो गुलाब जामुन डालें। धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में तेल को चम्मच से हिलाते रहें ताकि गुलाब जामुन बराबर सिकें।

चाशनी में डालें:
तले हुए गुलाब जामुन को गरम चाशनी में डालते जाएं और करीब आधे घंटे तक उन्हें चाशनी में भिगोने दें ताकि वे रस से भर जाएं।

अब आपके स्वादिष्ट और नरम गुलाब जामुन तैयार हैं। इन्हें गर्म या हल्के ठंडे करके परोसें। मेहमान हों या बच्चे, सभी को यह मिठाई जरूर पसंद आएगी। और सबसे अच्छी बात – मावा की जरूरत नहीं!

Share This
अगला लेख → मिनटों में तैयार होने वाला आंवला जूस सेहत के लिए वरदान है, इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun