मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुंबई क्राइम ब्रांच को ड्रग्स रैकेट मामले में मिली बड़ी सफलता

मुंबई क्राइम ब्रांच को ड्रग्स रैकेट मामले में मिली बड़ी सफलता

मुंबई क्राइम ब्रांच को ड्रग्स रैकेट मामले में मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 256 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स निर्माण रैकेट मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्चा माल सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बृजेश (35) को गुजरात से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, बृजेश लंबे समय से इस रैकेट के मास्टरमाइंड मुस्तफा कुब्बावाला और एक अन्य आरोपी ताहिर सलीम डोला को मेफेड्रोन बनाने के लिए जरूरी रसायन उपलब्ध करवा रहा था.

मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार बृजेश वही शख्स है जिसने मेफेड्रोन उत्पादन के लिए मुख्य रसायनों की सप्लाई की, जिससे सांगली में एक बड़े पैमाने पर ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ पिछले साल हुआ था. बृजेश को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

इस मामले में अब तक कुल 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 126.14 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई है. मामले का मुख्य आरोपी मुस्तफा कुब्बावाला घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन उसे हाल ही में 11 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया. इस प्रत्यर्पण में इंटरपोल, सीबीआई की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) और अबू धाबी स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो की अहम भूमिका रही.

मामले में एक और अहम आरोपी ताहिर सलीम डोला को पहले ही 13 जून को यूएई से प्रत्यर्पित किया जा चुका है. डोला को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी बताया जा रहा है और माना जाता है कि वो भारत में ड्रग्स संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहा था. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस रैकेट से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है

Share This
अगला लेख → बिजली विभाग की मनमानी पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun