मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 400 करोड़ रुपये की डिमांड की गई

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 400 करोड़ रुपये की डिमांड की गई

उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले शख्स ने अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की है. इससे पहले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ईमेल मिला था जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से 400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों में अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।

तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

इससे पहले, मुकेश अंबानी को शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल मिला था। इसके बाद, उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें 200 करोड़ की मांग की गई।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल मिला जिसमें भेजने वाले ने मांग दोगुनी कर दी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस, उसकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

Share This
अगला लेख → Lucknow News : पूर्व सांसद के बेटे को भर्ती न करने वाले डॉक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun