मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुझे सिर्फ 1500 रुपये मिले, घर तक नहीं मिला, अब बताओ मैं क्या करती ? सास का छलका दर्द

मुझे सिर्फ 1500 रुपये मिले, घर तक नहीं मिला, अब बताओ मैं क्या करती ? सास का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सपना अपने ही बेटी के मंगेतर राहुल के साथ घर से फरार हो गई थी। दोनों को बुधवार को नेपाल बॉर्डर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। हिरासत में पूछताछ के दौरान सपना ने फरार होने की वजह भी बताई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पति के व्यवहार से थी परेशान

पुलिस स्टेशन में दिए गए बयान में सपना ने बताया कि उसका पति शराब पीता था और उसे अक्सर पीटता था। वह न तो कोई काम करता था, न ही घर का खर्च उठाता था। सपना ने कहा कि एक बार उसने घर से 1500 रुपये ले लिए थे, तब उसके पति ने दिनभर उसे बुरी तरह पीटा था। उसने कहा, “वो आदमी 6-6 महीने तक बेरोजगार रहता है। मकान तक नहीं बनवा सका। जो 1500 रुपये देता है, उसका भी हिसाब लेता है।”

राहुल के साथ नेपाल भाग गई थी बिना शादी के

सपना ने बताया कि उसने राहुल के साथ शादी नहीं की थी, बल्कि दोनों बिहार के रास्ते नेपाल भाग गए थे। उसने यह भी कहा कि वह सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर घर से निकली थी और कोई पैसा या गहना नहीं चुराया। सपना का कहना है कि अब वह राहुल के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है।

“मैं उस आदमी के पास वापस नहीं जाना चाहती” – सपना

सपना ने रोते हुए पुलिस से कहा, “मैं अब राहुल के साथ रहना चाहती हूं। मैं उस आदमी के पास वापस नहीं जा सकती जिसने कभी मेरी परवाह नहीं की। मेरे पति और बेटी मुझ पर शक करते थे। जब मैंने राहुल को अपनी परेशानी बताई तो उसने मेरी बात समझी और मुझे अच्छा लगने लगा। फिर हमने फैसला किया कि हम दोनों साथ रहेंगे।”

पति को नहीं था पत्नी की मंशा का अंदाज़ा

सपना के पति जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगी हुई थी और घटना वाले दिन सुबह 10:30 बजे तक वह उनसे संपर्क में थी। उन्होंने बताया कि सपना अकसर अपनी बेटी के मंगेतर से घंटों बात करती थी, लेकिन उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।

राहुल ने घर छोड़ते वक्त क्या कहा था

राहुल, जो कि पास के ही एक गांव का निवासी है, घर से निकलते वक्त अपने पिता से कह गया था कि कोई उससे संपर्क न करे क्योंकि वह लंबी यात्रा पर जा रहा है। जब राहुल के पिता ने लड़की वालों से संपर्क किया तो पता चला कि न तो दूल्हा सुशांत वहां है और न ही उसकी मां सपना।

Share This
अगला लेख → रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में कितने विकेट लेकर किस नंबर पर हैं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun